फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से हुई लाखों की चोरी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। क्षेत्र के दो गांवों में चोर तीन घरों में घुसकर लाखों का सामान और नगदी ले गए। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव जीसुखपुर निवासी अनिल पुत्र राम सिंह के घर से चोर लैपटॉप, मोबाइल, साठ हजार रुपये और जेवरात चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोरों ने अनिल के भाई रिंकू के घर को खंगाला। यहां से चोर 30 हजार रुपये और जेवरात ले गए। थाना क्षेत्र के नेहचलपुर निवासी ऋषि के घर चोरों ने उत्पात मचाया। चोर घर से नगदी और जेवरात ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
प्राथमिक स्कूल की चेक बुक गुम
एटा। प्राथमिक विद्यालय सैंथरी की चेक बुक गुम हो गई है। प्रधानाध्यापिका ने मामले की शिकायत डाक अधीक्षक से की है। प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से विद्यालय के खाते की चेक बुक स्पीड पोस्ट से भेजी गई थी। यह चेक बुक 19 जुलाई को एटा डाकघर को प्राप्त हो गई, लेकिन अब तक स्कूल में नहीं पहुंची है। प्रधानाध्यापिका ने मामले की शिकायत करते हुए चेक बुक दिलाने और कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोरों(ब्यूरो)। कस्बे के रामसिंहपुरा में एक मकान से चोरों ने दस हजार रुपये, आभूषण आदि सामान साफ कर लिया। गांव निवासी गौरीश बाबू शुक्रवार सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। तभी दरवाजा खुला पाकर चोर घर में घुस गए। उनकी अलमारी में रखे दस हजार रुपये, दो अंगूठी, तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। जब परिवारीजन जागे तो उन्हें घटना की जानकारी हुईं। घटना की तहरीर गौरीश ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें