मथुरा । सिंधी जनरल पंचायत द्वारा गोवर्धन में आयोजित होने वाले छप्पन भोग को लेकर आज गिरिराज परिक्रमा की जाएगी। 29 को गिरिराज महाराज को छप्पन भोग लगाए जाएंगे।
छप्पन भोग में लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी, प्रदेश अध्यक्ष नारायणदास पारवानी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर मुकुंद मार्केट में हुई बैठक में छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी व मीडिया प्रभारी किशोर इशरानी ने बताया कि सोमवार को आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज से रात को गिरिराज परिक्रमा शुरू होगी। मंगलवार को गिरिवर निकुंज पर ही श्री गिरिराज जी महाराज का अभिषेक व छप्पन भोग सजाए जाएंगे और संत सेवा होगी। पंचायत उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री ने बताया कि इसके लिए राधिका बिहार से बसें रवाना होंगी। बैठक में पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी, बसंत मंगलानी, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, चंदनलाल आडवानी, किशनचंद भाटिया, गुरुमुखदास गंगवानी, जितेंद्र लालवानी, झामनदास नाथानी मौजूद रहे।