एटा। एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के डिसकनेक्शन की तैयारी है। एमडी कार्यालय द्वारा चिन्हित 70 से अधिक बकाएदारों की सूची प्राप्त होने के बाद अधिशासी अभियंता ने टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बड़े बकाएदारों पर विद्युत निगम की टेढ़ी नजर है। एक लाख रुपये से अधिक का राजस्व दबाए बैठे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। वहीं पचास हजार रुपये से अधिक के बकाएदारों को नोटिस जारी कर भुगतान के निर्देश दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं विद्युत टीमें उपभोक्ताओं के मीटर एवं लोड को भी जांच रही हैं। सचल दल टीमों की कार्रवाई से हड़कंप है। बताते चलें कि शहरी खंड में 26792 विद्युत उपभोक्ता हैं। शहरी खंड में हर महीने सात करोड़ रुपए से अधिक की बिजली उपभोग की जाती है। शहरी खंड में तीस करोड़ रुपये का राजस्व बकाया है।
विद्युत चोरों एवं बकाएदारों के विरुद्ध अभियान तेज हो गया है। एमडी कार्यालय द्वारा चिन्हित शहर के एक लाख रुपए से अधिक के 70 बकाएदारों के डिसकनेक्शन की तैयारी है। बेहतर विद्युत सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं को भी विद्युत चोरी रोकने एवं बकाया राजस्व के भुगतान में आगे आना चाहिए।
जगत राम, अधिशासी अभियंता, शहरी खंड