फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय दुकानदार की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या, बवाल

विज्ञापन
हत्या - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
विज्ञापन
सोरों/कासगंज।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि को चाय दुकानदार की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के बीच आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की देर रात्रि कासगंज बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया और जाम में फंसे वाहनों में तोड़ फोड़ कर दी।
हत्या का शिकार पप्पू (38) पुत्र बनवारी लाल निवासी देवरी हुआ। बताया गया कि पप्पू गोरहा नहर पुल के बाजार पर चाय की दुकान चलाता था। सोमवार को दिन के समय गांव के ऊदल सिंह, प्रभाकर एवं हरिशंकर से झगड़ा हो गया था। लोगों ने बीच बचाव करके झगड़ा शांत करा दिया।
विज्ञापन


झगड़ रहे आरोपी उस समय तो मौके से चले गए, लेकिन उन्होंने पप्पू को देर सायं गोरहा-सहावर मार्ग पर उस समय घेर लिया जब वह साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। तीनों ही आरोपियों ने पप्पू को घेरकर हरनाथपुर गांव के नजदीक उसकी ईंट-पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। देर रात्रि जब पप्पू घर वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश की। परिवारीजन पप्पू को तलाशने आए तभी रास्ते में उन्हें पप्पू की साइकिल खड़ी दिखाई दी।

साइकिल खड़ी देखकर परिवारीजनों ने आस पास तलाशा तो उसका शव पड़ा हुआ था। देर रात्रि पप्पू का शव मिलने पर अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए। पप्पू का लहूलुहान शव देखकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया और उन्होंने गोरहा पुल के नजदीक कासगंज-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने जाम में रुके वाहनों को निशाना बनाया। लाठी डंडे लिए ग्रामीणों ने वाहनों के शीशे, लाइटें तोड़ दीं।
विज्ञापन

बवाल और हंगामे के हालात देख सोंरो पुलिस के अलावा कासगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ शैलेंद्र लाल मौके पर आ गए। आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराके जाम खुलवाया गया। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में तीन हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पीड़ित संजीव मालू निवासी कासगंज ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें