शिकोहाबाद। साइड न देने पर बोलेरो सवार युवकों ने साइकिल सवार छात्रों की पिटाई कर दी। इससे एक छात्र की बांह में चोट आई है।
गांव बरियारमऊ निवासी विकास और ब्रजेश स्टेशन रोड स्थित एके कॉलेज में इंटर के छात्र हैं। शनिवार दोपहर छुट्टी के बाद दोनों साइकिल से पढ़ कर घर आ रहे थे तभी डाहिनी की पुलिया के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने साइड को हॉर्न बजाया। छात्रों ने बताया कि पुलिया संकरी होने के कारण उन्होंने साइड नहीं दी। इसके बाद बोलेरो सवारों ने बोलेरो को आगे रोकर छात्रों की पिटाई कर दी।
इससे विकास की बांह में चोट लग गई। विकास ने सौ नंबर को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रों को लेकर थाने आई। पुलिस ने छात्रों की तहरीर लेकर उनका उपचार कराया है।