एटा। गुमनाम से केनरा बैंक की कैश बैन लुटने की सूूचना वाला पत्र मिलने से बैंक अधिकारियों में हलचल मच गई है। बैंक की सुरक्षा प्रबंधक ने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बातचीत की है। एसएसपी ने मामले की शिकायत एएसपी क्राइम को सौंपी है।
केनरा बैंक सुरक्षा प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय दिव्या चौहान ने सोमवार को एसएसपी अखिलेश चौरसिया से मुलाकात की है। इसमें उन्हाेंने एसएसपी को केनरा बैंक की कैश बैन लूटने वाला पत्र मिलना बताया है। गुमनाम से मिले पत्र में लिखा है कि केंनरा बैंक की कैश वैन लूटने के लिए रेकी जा रही है। पत्र में मलावन और अवागढ़ क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों के नाम खोले गए है। जिनके बारे में बताया गया है कि इन लोगों ने कैश वैन लूटने के लिए कुछ लोगों को पचास लाख में सुपारी दी है। सुपारी लेने वाले लोग लगातार कैश वैन की रेकी कर रहे है। पत्र में लिखा है कि वैन कभी भी लुट सकती है। पत्र मिलने के बाद केनरा बैंक अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। जिसे लेकर अधिकारी और कर्मचारी लगातार सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं।
बैंक कर्मचारी शामिल
एटा। गुमनाम से भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि कैश वैन लुटवाने में बैंक कर्मचारी भी शामिल है। जो लोग सुपारी दे रहे है वो बैक कर्मचारियों के रिश्तेदार हैं।
भाई को खो चुका है पत्र वाहक
एटा। कैश वैन लूटने की सूचना देने वाले पत्र वाहक ने लिखा है कि घटना को अंजाम देने के लिए उसे चार माह पहले सुपारी दी गई थी। उसी को लेकर पिछले माह वह वैन का पीछा कर रहा था। उसी समय उसके वाहन का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उसके भाई की मौत हो गई थी। जबकि वह घायल हो गया था। घटना के बाद उसने वैन लूटने का प्लान बदल दिया था।
-------
पहले बैंक में हो चुकी है डकैती
एटा। कैश वैन लुटने वाले पत्र के बाद फिर से बैंक डकैती की घटना लोगों को याद आ गई है। तीस मई 2016 को जीटी रोड स्थित केंनरा बैंक में दिन दहाड़े 30 लाख से अधिक की डकैती पड़ने की घटना हो चुकी है।