फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने प्रत्येक जन्मदिन पर बच्चे लगाएं पौधा

विज्ञापन
पौधे रोपते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी। शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताया गया। साथ ही प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रभात फेरी भी निकाली गई।
विज्ञापन


आरसी बालिका इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य रघुराजपाल ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को पौधरोपण का लाभ बताते हुए अपने प्रत्येक जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाने को कहा। प्रधानाचार्य कुसुम चौहान ने कहा कि स्टाफ ने जो पौधे लगाए हैं। उनकी रक्षा और सुरक्षा रखें। इसके बाद छात्राओं ने प्रभात फेरी भी निकाली।

संत विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में भी पौधरोपण हुआ। इसमें प्रबंधक सुभाष चंद्र पाराशर के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। अरविंद, प्रखर पाराशर, कामिनी सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इंद्रा पार्क में चेयरमैन साधना गुप्ता के नेतृत्व मेें पौधरोपण किया गया। सतीश, अरुण कुमार, विनय भैया, श्याम सुंदर, चंद्र किशोर दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लॉर्ड कृष्णा स्कूल में भी पौधरोपण हुआ। संचालक डा. राकेश गुप्ता ने छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रकार के लगभग 1500 पौधे रोपे। प्रबंधक अनुपम गुप्ता व प्रबंध निदेशक शशांक गुप्ता ने विचार रखे। विपिन गुप्ता, संदीप सेंगर मौजूद रहे।

कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कालेज कल्हौर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य हरप्रसाद यादव ने पौधरोपण कर किया। प्रधानाचार्य डा. पदम सिंह पदम, हरिश्चंद्र, आरपी सिंह, रविंद्र प्रताप, राजेश यादव, अशोक कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। महावीर सिंह इंटर कालेज जौहरीनगर में भी पौधरोपण हुआ। इसमें प्रधान भीकम सिंह, सतीश चंद्र, दिनेश बाबू, देवेंद्र पाल, रामरहीश, कौशल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें