फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में आज बंद रहेंगे बाजार

विज्ञापन
GST
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्र सरकार के एक जुलाई से जीएसटी लागू करने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने देशभर में बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन करने का एलान किया है। इसी क्रम में जिले के भी सभी व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। बंद को लेकर गुरुवार को व्यापारियों ने रणनीति भी बनाई।
विज्ञापन


जीएसटी को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। देशभर के व्यापारिक संगठनों ने इसके विरोध में 30 जून को देशव्यापी बंद का एलान किया है। इसके समर्थन में शहर से लेकर कस्बों तक बाजार बंद कर स्थानीय व्यापारी जीएसटी के विरोध में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर व्यापारी नेताओं ने शुक्रवार की रणनीति पर विचार विमर्श किया। साथ ही सभी व्यापारियों से बाजार बंद पर समर्थन देने की बात कही।

व्यापारियों के बंद को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। वहीं शुक्रवार को बाजार बंद रहने की घोषणा के चलते गुरुवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लोगों ने जमकर खरीदारी की। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बाजारों में जगह-जगह पिकेट तैनात की गई हैं। थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें