फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर दो लोगों की मौत

विज्ञापन
गंगा में डूबकर दो की मौत
विज्ञापन
कासगंज (एटा)। सोरों क्षेत्र के गांव चंदवा में रिश्तेदारी के कार्यक्रम में आए एक युवक एवं एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव को गोताखोरों ने गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


हादसे का शिकार सागर (13) पुत्र वीर सिंह निवासी शादीपुर अतरौली जनपद अलीगढ़ एवं साहिल(21) पुत्र रामजी लाल निवासी बिरौची हुआ। बताया गया कि दोनों युवक रिश्तेदारी में चंदवा के राजेंद्र के यहां नामकरण संस्कार के कार्यक्रम में आए थे।

अपराह्न के समय गांव के किनारे बहती गंगा में स्नान करने के लिए कुछ साथियों के साथ दोनों चले गए। नहाते समय गहरे पानी में साहिल और सागर गहरे पानी में पहुंचते ही दोनों डूब गए। साथ में ही स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण व परिवारीजन भी मौके पर आ गए। सोरों पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण गोताखोरों ने दोनों शव बाहर निकाल लिए। परिवारीजनों ने शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें