फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक सेना के 75 साल: सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले 21 जवान... समंदर में गाड़ेंगे तिरंगा झंडा

Sun, 25 Aug 2024 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

प्रादेशिक सेना के जवानों की साइकिल यात्रा किले के अमर सिंह गेट से रवाना किए गए। इस दौरान ब्रिगेडियर ने हरी झंडी दिखाई। यहां के अलावा सदर, सेवला और ग्वालियर रोड पर भी जवानों का स्वागत हुआ। 
 
विज्ञापन
सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले प्रादेशिक सेना में जवान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियाचिन से साइकिल यात्रा पर निकले प्रादेशिक सेना के जवान शनिवार को आगरा से ग्वालियर के लिए रवाना हुए। आगरा किला के अमर सिंह गेट पर ब्रिगेडियर नरेंद्र चराग ने 21 सदस्यीय दल को रवाना किया। शहर में सदर, सेवला, ग्वालियर रोड पर दल का स्वागत किया गया। सेना का यह दल भारत के सबसे आखिरी पॉइंट इंदिरा पॉइंट पर समंदर की सतह पर तिरंगा झंडा गाड़ेगा। यह पॉइंट साल 2004 की सुनामी में डूब गया था, जहां सेना के जवान स्कूबा डाइविंग करके पहुंचेंगे।
विज्ञापन




शनिवार सुबह ब्रिगेडियर नरेंद्र चराग ने सियाचिन से इंदिरा प्वाइंट तक 5500 किमी की साइकिल यात्रा पर मेजर अभिनव सिंह रावत की अगुवाई में निकले जवानों के दल से आगरा किला के सलीमगढ़ में मुलाकात की। यहां से अमर सिंह गेट पर जाकर उन्होंने 801 टेरिटोरियल आर्मी की कर्नल संध्या यादव, मेजर साहिल चोपड़ा की मौजूदगी में दल को रवाना किया। सदर में आगरा ट्रेडर्स एसोसिएशन ने दल का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभूतपूर्व जोश और प्यार मिला
मेजर अभिनव सिंह रावत ने बताया कि सियाचिन से आगरा तक लोगों का अभूतपूर्व जोश और प्यार मिला है। हम साइकिल चलाकर लोगों से कार, बाइक का इस्तेमाल कम करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं ताकि पर्यावरण सहेजा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें