अज्ञात चोरों ने मंदिर से पीतल के घंटे दानपेटी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अज्ञात चोरों ने मंदिर से पीतल के घंटे दानपेटी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव बांके की ठार में रविवार रात को बदमाशों ने सिद्धेश्वर आश्रम स्थित शिव मंदिर से पीतल के 21 घंटे और दानपात्र के अलावा पूजन सामग्री भी चोरी कर लिया। सोमवार सुबह इसका पता तब चला जब महंबत सत्यदेव आनंद पूजा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा मंदिर का ताला दरवाजे पर ही टूटा पड़ा था।इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी दी गई।
विज्ञापन
वारदात का पता चलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। मंदिर के पुजारी ने डायल 112 पर पुलिस से मामले की शिकायत की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। पुजारी और ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।