फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी व विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे है पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जवानों का मनोबल बढ़ाने को एसएसपी आशीष तिवारी द्वारा 203 पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है। वहीं 82 पुलिसकर्मियों के खिलाफ अर्थदंड की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से अब तक कुल 6596 अपराधियों द्वारा अपराध का रास्ता छोड़ दिया गया, वहीं 2186 को अपराध करने के मामले में जेल भेजा जा चुका है। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वालों में दो सीओ, 13 निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक, 65 मुख्य आरक्षी, 98 सिपाही एवं 12 चालक समेत कुल 203 लोगों का उत्साह वर्धन किया गया। ताकि वह और बेहतर कार्य करें। वहीं लापरवाही आरोपों के चलते विगत 10 माह में 01 निरीक्षक, 21 उप निरीक्षक, 18 मुख्य आरक्षियों, 40 आरक्षियों, एक लिपिक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित कुल 82 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान विवेचनाओं के निस्तारण में रुचि न दिखाए जाने पर एक निरीक्षक व 19 दरोगाओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। वहीं ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर एक उपनिरीक्षक, छह मुख्य आरक्षी, चार सिपाही सहित कुल 11 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। पांच मुख्य आरक्षियों व 24 आरक्षियों सहित कुल 29 पुलिस कर्मियों को अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें