फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहीं संक्रामक बीमारी, अस्पताल में बेड हुए फुल

विज्ञापन
नहीं थम रहीं संक्रामक बीमारी, अस्पताल में बेड हुए फुल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारियों ने तेजी के साथ पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। डायरिया और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई वहीं 55 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार, डायरिया, अस्थमा आदि से पीड़ित होने पर 55 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। कुरावली निवासी 60 वर्षीय राभरोसेलाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार की दिक्कत थी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।

जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ इस कदर पहुंची कि यहां बेडों की कमी पड़ गई। इमरजेंसी में अतिरिक्त बेड बढ़ाने पड़े। वहीं सीएमएस ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड फुल होने पर हृदय रोग विभाग में अतिरिक्त बेड डलवाए। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करें। यदि कहीं से भी मरीजों के उपचार में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें