फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह स्वामी के कमरे की कुंडी लगाकर आभूषण व नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। क्षेत्र की काशीराम कालोनी के सामने अक्रूर गांव में शनिवार रात मकान में घुसकर अज्ञात चोर 50 हजार की नकदी समेत सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। मुकेश पुत्र बिरजी शुक्रवार देर रात अपने मकान में परिवार सहित सोया हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान घर में घुसे अज्ञात चोरों ने उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे में रखी 50 हजार की नगदी, दो सोने की चूड़ी, एक मंगलसूत्र व दो अंगूठी चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी सुबह जगार होने पर उस समय हुई जब शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो दूसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें