फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ट्रैक बाधित, नहीं दौड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
CRS Special Train
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-कानपुर ट्रैक रविवार को पांच घंटे बाधित रहा। इस दौरान चार ट्रेनें निरस्त रहीं और दो सुपरफास्ट ट्रेन भी प्रभावित हुईं। ट्रेनें प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन के मरम्मतीकरण और विद्युतीकरण का काम किया। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ट्रैक पर ब्लॉक लेना पड़ा। इस समयावधि के दौरान कासगंज-कानपुर के बीच दौड़ने वाली चार ट्रेनें और सभी मालगाड़ियां निरस्त कर दी गईं। कासगंज से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 15040, फर्रुखाबाद से कासगंज आने वाली ट्रेन 15041, फर्रुखाबाद से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05306 और 05305 निरस्त कर दी गईं। लखनऊ की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन 19021 ब्लॉक के चलते लगभग 20 मिनट कासगंज जंक्शन पर फंसी रही। वहीं लखनऊ की ओर से आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस संख्या 19410 कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर रोक दी गई। ट्रेनें निरस्त होने और बीच में फंसी रहने के कारण यात्री काफी परेशान नजर आए। तमाम यात्री रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। वहीं कुछ यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियां पूरी तरह निरस्त रहीं। कोई मालगाड़ी दिनभर इस ट्रैक से नहीं निकाली गई।
यात्रियों की बात-
- हमें फर्रुखाबाद जाना था। जानकारी नहीं थी कि ट्रैक पर ट्रेनें नहीं चलेंगी। दोपहर तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा- रामवीर सिंह।
- स्टेशन के बाहर टिकट काउंटर से कानपुर का टिकट ले लिया, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि दोपहर 12:30 बजे तक कानपुर की ओर कोई भी ट्रेन नहीं जाएगी- प्रेमप्रकाश।
विज्ञापन

आज भी निरस्त रहेंगी ट्रेेनें
कासगंज। फर्रुखाबाद के समीप मरम्मतीकरण, विद्युतीकरण का काम होने के कारण सोमवार को भी चार ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। दोपहर बाद ही ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। सोमवार को दो सुपरफास्ट भी बाधित रहेंगी।
देखी गई अतिरिक्त भीड़
कासगंज। रविवार को रामनवमी थी। त्योहार के चलते यात्रियों की संख्या अधिक रही। ऐसे में चार ट्रेनें निरस्त होने के बाद तमाम यात्रियों ने स्टेशन पर डेरा जमाया। दोपहर बाद ट्रैक पर संचालन शुरू होने पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

- पांच घंटे ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान चार ट्रेन निरस्त रहीं। इसके बाद सभी ट्रेन निर्धारित समय पर ट्रैक पर दौड़ाई गईं।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें