एटा। मकान की छत पर झंडा लगाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं जलेसर क्षेत्र में बिना अनुमति के सभा कराने पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी जालिम पुत्र खुशीलाल और कोमल सिंह पुत्र होरन सिंह ने अपने मकान की छत पर सपा का झंडा लगा रखा था। इसकी शिकायत किसी ने थाना पिलुआ में दर्ज करा दी। इसके बाद मौके पर पहुुंची पुलिस को छत पर झंडे लगे दिखे। पुलिस ने आचार संहिता लागू होने के चलते झंडे लगाने का मना किया। थाना प्रभारी एमएस भाटी ने दोनों के खिलाफ थाना पिलुआ में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।
वहीं थाना प्रभारी जलेसर जसपाल सिंह ने जुगेंद्र पुत्र महीपाल निवासी दौलतपुर थाना जलेसर सहित पांच लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के जनसभा कराने पर मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो