फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ पुलिस पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
अवागढ़ पुलिस पर गिर सकती है गाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ में हादसे के बाद हुए बवाल में सीओ यदि समय पर सही निर्णय न लें तो बुलंदशहर जैसी घटना हो सकती थी। सीओ के साथ मारपीट और कार फूंकने से पहले ही अवागढ़ पुलिस मौके से भाग निकली थी। मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो चुके हैं। वहीं एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी को सौंपी है। उन्होंने तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। माना जा रहा है कि जांच के बाद अवागढ़ पुलिस पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

निजी और सरकारी जीप लेकर भागी थी पुलिस
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सहनऊआ की घटना के दौरान मौजूद रहे पुलिस कर्मी शनिवार को भी डरे सहमे नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भीड़ इतनी आक्रोशित थी कि कुछ भी कर सकती थी। भीड़ ने अवागढ़ पुलिस पर पथराव किया तो पुलिस कर्मी सरकारी और निजी कारें लेकर निकल गए और सीओ मौके पर फंस गए और भीड़ के आक्रोश का शिकार हो गए।

हमराह के साथ अकेले थे सीओ
पुलिस कर्मियों के भागने के बाद सीओ हमराह के साथ अकेले रह गए। यह देख सीओ को एक राहगीर ने बचाने की कोशिश की। इसमें बचाने वाला युवक भी जख्मी हो गया। इन सब बातों को लेकर एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने अवागढ़ पुलिस के खिलाफ जांच शुरू कराई है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच एएसपी संजय कुमार को सौंपी है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शराब का नशा भी रहा विवाद का कारण
हादसे में युवक की मौत के बाद सहनऊआ पर बवाल होली के दूसरे दिन हुआ। उस समय अवागढ़ पुलिस थाने में डीजे लगाकर होली का आनंद ले रही थी। सूत्रों की मानें तो होली खेलने के दौरान अधिकांश पुलिस कर्मियों ने शराब पी रखी थी। घटना से जुड़े लोग भी शराब के नशे में थे और मौके पर पहुंच गए। नशे में होने के चलते दोनों ओर से तनाव बढ़ता चला गया और घटना ने विकराल रूप ले लिया।

छावनी बना गांव
सीओ पर हमले के बाद पुलिस ने गांव को चारों ओर से घेर लिया। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी कई थानों की पुलिस गांव के आसपास घूमती रही। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस ने गांव में दबिश भी दी। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर आमजन सहमे और डरे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें