फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर आज पहुंचेगी सवा तीन लाख उतर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं मंगलवार को सुरक्षा के बीच रवाना होंगी। बोर्ड के गोपनीय रूट चार्ट से जाने वाली कापियों के वाहन के साथ दो शिक्षक, कर्मचारियों के सशस्त्र पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं।

बोर्ड मूल्यांकन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को प्रदेश के विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर भेजना शुरू कर दिया गया है। अलीगंज एवं जलेसर उपसंकलन केंद्रों पर जमा कापियां रविवार को जीआईसी स्थित मुख्य संकलन केंद्र पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिकाओं के विषयवार आगणन के बाद बोर्ड द्वारा आवंटित मूल्यांकन केंद्रों पर भेजने की तैयारी है। हाईस्कूल इंटर की तीन लाख तीस हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं को तीन वाहनों से मंगलवार को पूर्ण सुरक्षा में रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
तीन वाहनों से जनपदीय बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं को सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में रवाना किया जाएगा। हर वाहन के साथ दो शिक्षक, दो गार्ड एवं कर्मचारी होंगे। गोपनीय सूची के अनुसार उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर आठ तक प्राप्त करा दी जाएंगीं।
-विशांत कुलश्रेष्ठ, सह उपनियंत्रक, मुख्य संकलन केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें