फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंत्र क्रिया का आरोप, दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-बरनाहल। गांव हरैना में तंत्र क्रिया को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलाए गए। इस दौरान चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने मारपीट की तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव अटा हरैना निवासी कमरुद्दीन और यूनिस खान पड़ोसी हैं। आरोप है कि रविवार की शाम यूनिस पुत्री पर तंत्र क्रिया करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह एक बार फिर से विवाद हुआ और दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में कमरुद्दीन, हमीन बेगम, उस्मान अली और अफसरी घायल हो गईं। उक्त घटना के बाद दोनों पक्ष के घायल लोग थाने पहुंच गए। एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गईं हैं, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें