फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में गिर रहे नाले, नगर निगम प्रशासन को नहीं परवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। गंगा यमुना के शुद्धिकरण की योजनाओं पर काम हो रहा है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गंगा के साथ यमुना के स्वच्छ और निर्मल बहने के लिए कई योजनाओं को हरी झंडी दिखा गए, लेकिन वृंदावन में हालात अब भी वही हैं। वृंदावन में आज भी यमुना में नाले गिर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन यमुना में गिर रहे नालों को रोकने में नाकाम होता दिख रहा है। यमुना में नाले और सीवर के साथ दूषित पानी जा रहा है। इससे यमुना लगातार मैली हो रही है। कोसी ड्रेन से गंदा पानी यमुना में गिरने के साथ ही वृंदावन और आस पास के कई गांवों और वृंदावन शहर का दूषित पानी भी सीधे यमुना में गिर रहा है। इनमें जुगल घाट, बिहार घाट, शृंगार वट, केशीघाट, भौंराघाट, चीरघाट सहित कई नाले सीधे यमुना में जा रहे हैं।

सीवर की मेन लाइन ध्वस्त
वृंदावन। वृंदावन की सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था को सुचारूरखने के लिए 90 के दशक में वृंदावन में डाली गई सीवर की राइजिंग लाइन फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। मथुरा रोड पर पुलिस क्वाटरों के पास क्षतिग्रस्त हुई राइजिंग लाइन के बाद शहर का गंदा पानी मुखर्जी पार्क से शहर का गंदा पानी पागल बाबा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंच रहा है। गंदा पानी नालों के रास्ते यमुना में ही जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें