फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांच मैनेजर सुसाइड केस: बैंक अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पिता ने लगाया यह आरोप

Sat, 02 Feb 2019 08:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बैंक मैनेजर राकेश खदेरिया का फाइल फोटो
विज्ञापन

मथुरा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की छाता शाखा के ब्रांच मैनेजर राकेश खदेरिया के सुसाइड के मामले में बैंक के एजीएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मृतक राकेश खदेरिया के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने बैंक अधिकारी के व्यवहार से दुखी होकर जान दी है। 

विज्ञापन

  
थाना हाईवे की राधावैली के दिव्या अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में रहने वाले राकेश खदेरिया (37) पुत्र गोपाल चंद ने शुक्रवार की दोपहर फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पत्नी सीमा और बेटी आराध्या के स्कूल से लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। सुसाइड की खबर लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया था।

आनन-फानन में शुक्रवार की रात ही मैनेजर के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया। राकेश के पिता पहले ही दिन से बैंक अफसरों पर आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि उनके बेटे को अनावश्यक परेशान किया जाता था। 
विज्ञापन


थाना हाईवे में दर्ज कराई रिपोर्ट 

राकेश ने परिवार वालों के सामने कई दफा इसका जिक्र भी किया था। वह भी यही सोचकर बैंक अधिकारियों से मिले थे कि शायद अधिकारी राकेश को परेशान करना बंद कर दें। लेकिन बड़े अफसरों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 

इस मामले में मृतक राकेश के पिता गोपाल चंद ने शनिवार को थाना हाईवे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने आरोप लगाया कि एजीएम के व्यवहार से दुखी होकर उनके बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें