छाता (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन एवं राष्ट्रीय मजदूर संघ के संयुक्त आह्वान पर शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर एक फरवरी को क्षेत्रीय किसान तहसील में एकत्रित होंगे। इस दौरान आगे की रणनीति तय की जाएगी।
मिल चालू कराने को किए जो वाले आंदोलन की जानकारी देते हुए किसान यूनियन के दीपक चौधरी ने बताया कि सन 2008 में छाता शुगर मिल को बंद करा दिया गया था। इससे हजारों नौजवान बेरोजगार हो गए। किसानों की हालत दयनीय हो गई। छाता क्षेत्र के विकास के लिए शुगर मिल को चालू कराया जाना अत्यंत आवश्यक है।
शुगर मिल के संबंध में उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय ने चीनी मिल को चालू कराने के आदेश भी कर दिए हैं। बावजूद इसके सरकार मिल को चालू नहीं करा रही है। दोनों संगठनों के राजेश पहलवान, वीरी सिंह जादौन, राजपाल सिंह पूर्व चेयरमैन, रामहेत सिंह, पूर्व चेयरमैन हेमकुमार वार्ष्णेय, शंकर सिंह आदि ने किसानों से शुक्रवार को तहसील परिसर में पहुंचने की अपील की है।