मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की पहल तेजी पकड़ती जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के बाद अब सचल दलों की नियुक्ति भी कर दी गई है। बोर्ड परीक्षा सात फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसके लिए पांच सचलदल नियुक्ति किए गए हैं। सेक्टर प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब सचल दलों का भी गठन कर दिया गया है। सात फरवरी से शुरू होने जा रही परीक्षा के लिए पांच सलदल नियुक्ति किए गए हैं।
इनमें प्रथम सचदल का प्रभारी डीआईओएस सर्वेश कुमार को बनाया गया है। वहीं, द्वितीय सचलदल के प्रभारी प्राचार्य डायट नरेंद्रपाल सिंह को बनाया गया है। तीसरे सचलदल का प्रभारी एडीआईओएस शौकीन सिंह यादव को तथा चौथे की जिम्मेदारी बीएसए विजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। वहीं राजकीय हाईस्कूल रोसिंगपुर के प्रधानाचार्य नाजिर सिंह को पांचवें सचदल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
टीम को देनी होगी हर आधे घंटे की लोकेशन
इस बार की परीक्षा में सचल दलों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। सचल दल न केवल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर निरीक्षण करेंगे बल्कि सचल दल प्रभारियों को वो किस केंद्र पर निरीक्षण कर रहे हैं। उसकी लोकेशन भी देनी होगी। साथ ही परीक्षा केंद्र का वीडियो व फोटो भी परीक्षा के एप पर डालने होंगे। परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सचलदल, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक आदि की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। अब जो भी तैयारियां शेष रह गई हैं, उनको शीघ्र ही अंतिम रूप दिया जाएगा।