फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए अब जेल भरेंगे शिक्षक और कर्मचारी

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते शिक्ष्ाक - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों का आंदोलन अब सड़कों पर नजर आने वाला है। एक-एक कर विभिन्न संघों के बैनर तले शिक्षक आंदोलन पर उतर आए हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बाद अब संयुक्त संघर्ष संचालन समिति ने भी आर-पार के आंदोलन का एलान कर दिया है। शनिवार को जिला पुस्तकालय में संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की बैठक के दौरान प्रांतीय नेतृत्व द्वारा जारी जेल भरो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने डीएम को आगामी तिथियों में होने वाले जेल भरो आंदोलन का तिथि बार ब्यौरा रिसीव कराया।
विज्ञापन

बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम तैयार हो गया है। 21 जनवरी को जागीर व किशनी के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर पुरानी पेंशन बहाली के लिए गिरफ्तारी देंगे। 24 जनवरी को मैनपुरी व कुरावली, 28 जनवरी को बेवर, 31 जनवरी को बरनाहल व सुल्तानगंज तथा पांच फरवरी को करहल व घिरोर ब्लॉक के शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेकर गिरफ्तारी दी जाएगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली हेतु संगठन शासन पर पूरा दबाव बनाए हुए है। सामूहिक गिरफ्तारी शासन के ढुलमुल रवैये के कारण ही शिक्षकों को देनी पड़ रही है। पूरे प्रदेश में एक साथ शिक्षकों व कर्मचारियों की गिरफ्तारियां शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी।

प्रशिक्षित स्नातक संघ के जिला अध्यक्ष सुदीप चौहान ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के बाद सहयोग की गुंजाइश समाप्त हो गई है अब लड़ाई आर पार की होगी वैठक में के पी सिंह, सुजीत चौहान, शिवकुमार, दलवीर कठेरिया, डॉ. ब्रजेश कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, अमित दुबे, व्योम सक्सेना, रामसेवक वर्मा, उमेश यादव, इमरान जावेद, अभय चौधरी, ओमकार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


परिषद 21 को मुख्यालय पर करेगा प्रदर्शन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी विभिन्न संघों के सहयोग से 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही अटेवा व अन्य संगठन भी पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें