फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से सैकडों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ सिढ़पुरा। सिकहरा फतेहपुर माइनर के कट जाने से खेतों व सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल के जलमग्न हो जाने पर किसानों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित किसानों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन


माइनर में अचानक पानी अधिक आ जाने से ओवर फ्लो हो गया, जिससे पटरी कट गई और पानी ने फतेहपुर गांव की ओर रुख कर लिया। काफी मात्रा में पानी सीधा खेतों से होता हुआ। आबादी तक जा पहुंचा। क्षेत्र में संचालित श्री गांधी विद्यामंदिर के गेट तक पानी की दस्तक हो गई। पानी भरने की जानकारी मिलते ही किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने पानी को रोकने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन बहाव तेज होने की वजह से उनके प्रयास विफल हो गए।

इसके बाद किसानों में आक्रोश फैल गया। किसान सड़क पर उतर आए और नहर विभाग के खिलाफ आक्रोश जताने लगे। जब इस बात की जानकारी उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह को हुई तो वे भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


किसान विनय, रामवीर, प्रमोद, जयपाल सिंह, धारा सिंह, राजबहादुर, अशोक, मनीराम आदि ने बताया कि पानी भरने से आलू, सरसों, गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सूचना के बाद भी नहर विभाग की टीम नहीं पहुंची। किसानों ने स्वयं मिट्टी डालकर कटाव को रोका।

बच्चों को भी हुई दिक्कतें
कासगंज। माइनर के कटने के बाद पानी की दस्तक गांव की सड़क पर भी हो गई। सड़क पर काफी पानी जमा हो गया। मार्ग पर पड़ने वाले स्कूल गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के गेट तक जा पहुंचा, जिससे बच्चों को दिक्कतें हो गई।

सफाई के नाम पर होता है खेल
कासगंज। नहरों एवं माइनरों की सफाई के लिए प्रतिवर्ष ही लाखें रुपये विभाग खर्च करता है, लेकिन इसमें खेल होता है। नहरों रजबाहों की सही ढंग से सफाई नही की जाताी। जिससे उसमें सिल्ट जमा हो जाती है। साथ ही जगह जगह झाड़ियां भी उगी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें