फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील सदर के गांव अंगौथा के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया डीएम द्वारा कराई गई जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी राशन का लगातार उठान कराया जा रहा है। राशन डीलर शिकायतकर्ताओं को धमकाने के साथ ही राशन नहीं दे रहा है। राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर अंगौथा के ग्रामीण तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर को दिए गए ज्ञापन में कहा कि 12 सितंबर को राशन डीलर मनोज कुमार के खिलाफ 70 कार्ड धारकों ने डीएम को ज्ञापन दिया था। डीएम द्वारा कराई गई जांच में जांच अधिकारी को शिकायतकर्ताओं ने बयान भी दिए थे। जांच अधिकारी ने राशन डीलर को अनियमिताओं का दोषी पाकर जांच रिपोर्ट दी थी।

पूर्ति विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से राशन डीलर के दोषी होने के बाद भी लगातार उसको राशन का उठान कराया जा रहा है। आरोप है कि अब राशन डीलर शिकायत करने वाले कार्डधारकों को धमकाने केे साथ ही उनको कार्ड पर राशन भी नहीं दे रहा है। ज्ञापन में राशन डीलर का उठान रोके जाने के साथ ही कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस मौके पर शीला, रघुवीर, निशा, पिंटू, सुशीला, ममता देवी, रेखा, सुरेंद्र सिंह, ग्रीशबाबू, सुभाष, उर्मिला, संगीता मौजूद रहे। वहीं राशन डीलर का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें