फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी पहुंची 2770 नई ईवीएम, होंगी चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय में काम तेज हो गया है। नई इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) आने के बाद अब इनकी जांच की तैयारी शुरू हो गई है। प्रत्येक मशीन को जांचने के बाद ही उसे चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नई ईवीएम मैनपुरी पहुंचीं। इस बार लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने 2770 नई ईवीएम भेजी हैं। इन सभी के साथ वीवीपैट मशीन भी लगाई जाएंगी। इससे ये पता चला सकेगा कि मतदाता का वोट किस प्रत्याशी को गया है। इससे ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका समाप्त हो जाती है। शुक्रवार को ईवीएम के साथ 2770 नई वीवीपैट मशीन भी यहां पहुंची।

ये ईवीएम और वीवीपैट मशीनें नई हैं, इसके लिए इनकी फर्स्ट लेवल चेकिंग कराई जाएगी। इसमें चुनाव आयोग के अभियंता व अधिकारियों की मौजूदगी में इन्हें चेक किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा मतदान की तरह ही ईवीएम से वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद इनका मिलान वीवीपैट की पर्ची से भी किया जाएगा। तभी इन मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल नई ईवीएम के साथ सिर्फ 25 कंट्रोल यूनिट दी गई हैं। इससे ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को लगाकर चेक किया जाएगा। इससे ये पता चला जाएगा कि सभी ईवीएम व वीवीपैट मशीनें विधिवत कार्य कर रही हैं या नहीं। बाद में 2770 कंट्रोल यूनिट भी चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


नई ईवीएम आने के बाद उन्हें चेक किया जाएगा। जल्द ही चेकिंग का काम शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर कोई ईवीएम गड़बड़ है, तो उसके बारे में पता चल जाएगा।
फूलचंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें