फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुले बैंक, उमड़ी ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
तीन दिन के बाद बैंक आज खुलेंगे। कैश की किल्लत मंगलवार को बरकरार रहेगी। - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन दिन बाद सोमवार को बैंक खुले तो ग्राहक उमड़ पड़े। इस दौरान लोग दिनभर रुपये निकासी और जमा करने के लिए कतार में लगे रहे। अन्य कार्यों के लिए भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं, एटीएम पर लोगों की कतार लगी रही। मंगलवार को फिर बैंक का अवकाश है, ऐसे में मुश्किलें और बढ़ेंगी।
विज्ञापन


21 दिसंबर को मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर थे। वहीं 22 दिसंबर को चौथा शनिवार को 23 दिसंबर को रविवार के चलते अवकाश था। ऐसे में लोगों को रुपयों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें कैश नहीं मिल सका। छुट्टी के दिनों में एटीएम ने भी लोगों का साथ नहीं दिया।

सोमवार को जब तीन दिनों की छुट्टी के बाद बैंक खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई बैंकों में तो परिसर से बाहर तक लोगों की लाइन लगी रही। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण भी अधिक लोग बैंक पहुंचे थे। वहीं, एटीएम पर भी दोपहर तक ही नो कैश के बोर्ड लटक गए। एटीएम पर रुपये निकालने वालों का दबाव इतना अधिक था कि कुछ घंटों में ही कैश खत्म हो गया। दिन भर बैंकों व एटीएम पर ऐसे ही हालात बने रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को जहां क्रिसमस की छुट्टी है तो वहीं 26 दिसंबर को बैंकों की फिर से हड़ताल है। ऐसे में लोगों को दो दिन रुपये नहीं मिल सकेंगे। इस दौरान एक बार फिर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस बार बैंक प्रशासन एटीएम में कैश मिलने की बात कह रहा है। वास्तविक स्थित तो बाद में ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें