फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ में रोपे जाएंगे 20.32 लाख पौधे

विज्ञापन
Tree
विज्ञापन
एटा। पौधरोपण को लेकर वन अधिकारी तैयारी में जुट गए है। पौधारोपण के लिए विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिले को ढाई गुना अधिक लक्ष्य मिला है। इसके चलते वन विभाग अपनी अलग-अलग नर्सरियों में 23 लाख पौधे तैयार कर रहा है। शासन की ओर से वन विभाग को पौधरोपण के लिए 22 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में पौधरोपण के लिए जिले को लक्ष्य मिल चुका है। इसके तहत जिले में करीब 20.32 लाख पौधों का रोपण होना है। इसमें से वन विभाग को अकेले 5.89 लाख पौधा रोपित करने है। शेष लक्ष्य अलग-अलग विभागों के माध्यम से पूरा किया जाना है। विभाग को मिले लक्ष्य के मुताबिक प्रति पौधा करीब 108 रुपये खर्च आएगा।
- अलग अलग जगहों पर चिंह्ति की जमीन
वन विभाग की ओर से 5.89 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया गया है। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए अलग-अलग स्थलों का चयन भी कर लिया है।
विज्ञापन

- गत वर्ष लगाए गए थे 7.80 लाख पौधा
वर्ष 2018-19 में जिले में अलग-अलग विभागों ने 7.80 लाख पौधे रोपित किए गए थ। इस वर्ष शासन ने लक्ष्य ढाई गुना बढ़ाकर 20.32 लाख रुपये कर दिया है।
- स्वयंसेवी संस्थाओं से की जाएगी अपील
वन विभाग अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य पूरा करने के लिए नर्सरियों में 23 लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं से भी पौधरोपण में सहभागिता करने की अपील की जाएगी।
- आंकड़ों पर नजर
22 करोड़ वन विभाग को मिला पौधारोपण के लिए लक्ष्य
20.32 लाख पौधा किए जाने हैं रोपित
23 लाख पौधा वन विभाग अलग अलग नर्सरियों में कर रहा है तैयार
7.80 लाख पौधा गत वर्ष किए गए थे रोपित
----------
जिले में 20.32 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें से वन विभाग को 5.89 लाख पौधे रोपित करने हैं। शेष लक्ष्य अन्य विभागों के माध्यम से पूरा कराया जाएगा। पौधारोपण के लिए शासन से बजट भी स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र राजपूत, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें