फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल में कीटनाशक छिड़क रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव शोभनपुर में फसल में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार छिड़काव करते समय जहरीली दवा पेट में चली गई थी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव शोभनपुर निवासी 42 वर्षीय किसान वीरेंद्र यादव मंगलवार को खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। अचानक मशीन बंद हो गई तो उसने फूंक मार कर सही करने का प्रयास किया। दो तीन बार ऐसा करने के दौरान अचानक उसे बेहोशी आ गई, वह खेत में गिर गया। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।

आनन-फानन में वीरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम करीब चार बजे उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जहरीली दवा पेट में चली जाने से ही वीरेंद्र की मौत हुई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव शोभनपुर निवासी मृतक किसान के तीन पुत्रियां हैं। हादसे के बाद पत्नी मंजू का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं तीन पुत्रियां स्वाती आठ वर्ष, सृष्टि पांच वर्ष और छवि दो वर्ष की जिम्मेदारी अब मंजू व अन्य परिजनों के कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें