फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा पारसनाथ मार्केट के पार्क में आयोजित खुशियों का बिग बाजार कार्यक्रम में प्रमुख मोटिवेशन वक्ता शक्तिराज सिंह ने जीवन में खुश रहने के टिप्स दिए।
उन्होंने कहा कि जीवन प्रभु का अनमोल उपहार है और इसलिए मनुष्य जब जीवन जीता है, तो उसकी इच्छा यही है कि उसका जीवन बहुत सुंदर और श्रेष्ठ हो। हम इस भागदौड़ की जिंदगी में खुद को भूलते चले गए। इस उलझे हुए जीवन को राजयोग के माध्यम से ही सुलझा सकते हैं।
फूलों की वर्षा की और कैंडल जलाकर सभी से प्रतिज्ञा कराई कि प्रति दिन एक घंटा मेडिटेशन करेंगे। उसके बाद सभी का नया अलौकिक जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। सीए राकेश गोयल, डॉ. प्रभाष्कर रॉय, आनंद अग्रवाल ने शक्तिराज सिंह का सम्मान किया।
कार्यक्रम में दोपहर एक से तीन बजे तक एसआरके पीजी कॉलेज, एसआर के इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, गोपीनाथ इंटर कॉलेज, डीडीएम पीजी कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक अकरम खान ने कहा कि युवाओं के लिए इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए