फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांत पदाधिकारियों पर अब टिकीं निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सह जिला संपर्क प्रमुख के साथ कोतवाल द्वारा की गई अभद्रता के बाद अब स्वयंसेवकों की निगाहें प्रांत पदाधिकारियों पर टिकी हैं। मामले में भाजपा द्वारा चुप्पी साधने के बाद अब संघ ने भी चुप्पी साध ली है। कोतवाल की भाषाशैली से स्वयंसेवकों में आक्रोश है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम एक मामले में कोतवाली पहुंचे सह जिला संपर्क प्रमुख सुनील कुमार तथा नगर अध्यक्ष अमित गुप्ता के साथ कोतवाली में ही कोतवाल ने अभद्रता करते हुए आरएसएस के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में जिला प्रचारक अनुराग सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्वयंसेवकों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था।

साथ ही कोतवाल को लाइन हाजिर करने की मांग की। सीओ सिटी आरके पांडेय के आश्वासन पर मामला शांत हुआ था। सह जिला संपर्क प्रमुख सहित आरएसएस के पदाधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी आरएसएस के प्रांत पदाधिकारियों को शाम को ही दे दी थी। बाद में भाजपा नेता पूरे मामले में चुप्पी साध गए।
विज्ञापन


आरएसएस के स्वयंसेवकों ने जिले में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। सह जिला संपर्क प्रमुख के मामले में भाजपा नेताओं द्वारा चुप्पी साधने से स्वयंसेवकों में आक्रोश है। अब उनकी निगाहें प्रांत पदाधिकारियों पर टिकी हुई हैं। सोमवार को पूरे मामले में संघ ने भी चुप्पी साध ली है।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि चुनाव के समय भाजपा को संघ की याद आती है। स्वयंसेवक चुनाव में अपने स्तर से मदद भी करते हैं। सरकार बनने के बाद भाजपा नेता स्वयंसेवकों की जायज बात तक नहीं सुनते हैं। जो भविष्य के लिए अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें