बरनाहल (मैनपुरी)। नोएडा में हुई मौत के बाद बरनाहल निवासी सहायक प्रबंधक का शव सोमवार को गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 35 वर्षीय सत्यवीर सिंह नोएडा में टीम क्रेन कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।नोएडा में पत्नी व बच्चे भी उनके साथ ही रहते थे। नोएडा में सत्यवीर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पुलिस शव के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या का दावा कर रही थी।
वहीं भाई ने अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की रिपोर्ट नोएडा में दर्ज कराई थी। भाई सत्य सिंह के आरोप पर पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।