फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा महिला शक्ति केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। केंद्र सरकार की महिला शक्ति योजना के तहत महिला शक्ति केंद्र में एक ही छत के नीचे अब महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा पर योजना के तहत सहायता दी जाएगी। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को महिला शक्ति केंद्र में योजना के तहत शीघ्र काम शुरू होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में महिला शक्ति केंद्र बनाया गया है। केंद्र का कार्यालय बनाने के लिए स्थान तलाश किया जा रहा है।

केंद्र के लिए महिला कल्याण अधिकारी तथा दो जिला समन्वयक के लिए साक्षात्कार हो चुका है। योजना का उद्देश्य एक ही छत के नीचे महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा की समस्याओं से निदान को सहायता देेने की येाजना है। महिला शक्ति केंद्र में योजना के तहत घटते लिंगानुपात में सुधार कराना, महिला उत्पीड़न की काउंसलिंग करना, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना, नवजात कन्या को सुरक्षा देना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने जैसे काम केंद्र की प्राथमिकता में शामिल किए गए हैं।

जिला टास्क फोर्स होगा गठित
योजना के तहत जिले में महिला शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स गठित किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर समितियां गठित करके योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। जिला टास्क फोर्स महिला शक्ति केंद्र को प्रभावी बनाने के लिए समय समय पर डीएम को रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की महिला शक्ति योजना के तहत शीघ्र ही जिले में महिला शक्ति केंद्र का काम शुरू होगा। महिला कल्याण अधिकारी और दो महिला जिला समन्वयक की तैनाती होगी। नवंबर तक महिला शक्ति केंद्र को चालू कराने की योजना के तहत काम चल रहा है।
विज्ञापन

विनोद जोशी, प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें