फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-घिरोर। करहल रोड स्थित एसएसडी एजूकेशनल एकेडमी में आरएसएस का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। जिले के पांच खंडों के स्वयंसेवकों को संघ कार्य की जिम्मेदारी बताई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संघ देश और विदेश में भी सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इससे भारत की प्रसिद्धि बढ़ रही है।
विज्ञापन


जिला प्रचारक अनुराग ने स्वयंसेवकों को अपने क्षेत्र में नई शाखा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शाखा संघ की आत्मा है। शाखा पर नित्य जाने से शरीर स्वस्थ रहता है और खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। स्वयंसेवकों की ऊर्जा, ईमानदारी और लगनशीलता की छवि के कारण ही संघ कई क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रहा है। सह जिला संघचालक डॉक्टर केशव सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख दुर्गेश चतुर्वेदी, वर्ग कार्यवाह अशोक त्रिपाठी, नगर संघ चालक यतींद्र जैन, जिला कार्यवाह अवधेश गुप्ता, मुख्य शिक्षक सचिंद्र सिंह, बौद्धिक प्रमुख दिवाकर राय, सह जिला व्यवस्था प्रमुख रूपकिशोर वर्मा, शिक्षक परविंदर राठौर, करहल प्रचारक उत्कर्ष, खंड व्यवस्था प्रमुख वैभव गर्ग, शिवम गर्ग, सत्यवीर सिंह, अश्वनी यादव मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें