फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनमाने काम नहीं करा सकेंगी पंचायतें

विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर शुरू हुआ डामरीकरण का कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायतें अब मनमाने तरीके से कोई काम नहीं करा सकेंगी। ग्राम पंचायतों द्वारा कराया गया विकास कार्य जियो टैग करने के बाद ही पूरा माना जाएगा। भारत सरकार ने ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की निगरानी के लिए एम एक्शन सॉफ्ट नामक एप तैयार किया है। इसके माध्यम से हर काम को फोटो के साथ अपलोड कर जियो टैग किया जाएगा। इस प्रक्रिया को लेकर ग्राम प्रधान और सचिवों की मुसीबत बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में अब तक ग्राम प्रधान और सचिव मनमाने तरीके से विकास कार्य कराकर सरकारी धन का दुरुपयोग करते रहे हैं। शिकायतों के बाद जांच में कई बार विकास कार्य मौके पर मिले नहीं। ऐसे में शिकंजा कसने के लिए भारत सरकार ने अब एम एक्शन सॉफ्ट एप लागू किया है। इसके माध्यम से हर निर्माण कार्य की फोटो खींचकर एप पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद वह कार्य जियो टैग माना जाएगा। इससे भारत सरकार में बैठे अफसर आसानी से जान सकेंगे कि निर्माण कार्य पूरा हुआ है या नहीं। इस एप पर वर्ष 2016-17 से लेकर 2018-19 तक हर जिले की हर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का विवरण फीड किया गया है। जिसे जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारी जियो टैग करने में जुटे हैं। जिले में अब तक सकीट ब्लॉक की ग्राम पंचायत अंबरपुर रिजोर को जियोटैग किया गया है। सोमवार को डीपीएम गौरव जैन और पंचायत सचिव नवनीत कुमार ने सीसी सड़क के निर्माण को एम एक्शन सॉफ्ट के जरिए जियो टैग किया।

दोनों वित्त आयोग के काम पर होगा लागू
एम एक्शन सॉफ्ट एप राज्य वित्त आयोग और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए कामों पर लागू होगा। हर ग्राम पंचायत सचिव को काम का फोटो अपलोड कर एम एक्शन सॉफ्ट जियो टैग करना होगा। तभी वह काम पूरा माना जाएगा।
विज्ञापन


इनका कहना है
भारत सरकार द्वारा जारी किए गए एम एक्शन सॉफ्ट एप पर ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्य को फोटो खींचकर अपलोड किया जा रहा है। जिले में इसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गौरव जैन, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला पंचायत राज विभाग

कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायते हैं जिले में
858 राजस्व गांवों में होते हैं विकास कार्य
08 ब्लॉकों में काम करेगा एप
01 ग्राम पंचायत की हुई जियो टैगिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें