फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जाने से फैलती हैं बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्रामीण स्वच्छता मिशन के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का प्रचार और प्रसार करने के उद्देश्य से नाटक कंपनी के कलाकार गांव-गांव अलख जगा रहे हैं। खुले में शौच नहीं जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंगलवार को अजीतगंज में ग्रामीण स्वच्छता मिशन मैनपुरी की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में बताया गया। नुक्कड़ नाटक देखकर ग्रामीणों ने जमकर मनोरंजन किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक के जरिए खुले में शौच न जाने का संदेश दिया गया। खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वच्छता मिशन के प्रशिक्षक राममिलन भारतीय, कोआर्डीनेटर संदीप दुबे, नुक्कड़ नाटक कलाकार पुरुषोत्तम, ज्योती प्रकाश, प्रीती, संतोष कुमार के द्वारा जागरूक किया गया। इस मौके पर रामचंद्र दुबे, सुभाष चंद्र मिश्रा, गोल्डन श्रीवास्तव, तस्लीम अली, राहुल दुबे, शिवकुमार शाक्य, अभिषेक दिवाकर, राजेश शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें