फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन व कलारत्न समारोह 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधासनेह बिहारी मंदिर में 20 व 21 सितंबर को स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन एवं कलारत्न सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुलकृष्ण गोस्वामी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ 20 सितंबर को शाम छह बजे नगर विकास निगम उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव अनिल वाजपेयी करेंगे। पहले दिन नटवर गोपाल महापतिबाला हवेली शास्त्रीय संगीत, अंजना बनर्जी भरत नाट्यम, अजय प्रसन्ना वंशी वादन, अहमद खान तबला वादन की प्रस्तुति देंगे।

21 सितंबर को मालोविका मंडल ठुमरी शास्त्रीय संगीत, अनुप्रिया मुखर्जी कत्थक, पं. राजीव जनार्दन सितार वादन और शारदा मुस्टी रुद्ध वीणा वादन की प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समिति संयोजक बिहारीलाल वशिष्ठ ने बताया कि स्वामी हरिदास द्वारा स्थापित संगीत, विद्या और परंपरा को बचाने के लिए यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है। इस दौरान आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, गोकुलचंद्र गोस्वामी, आलोक बंसल, डा. उमेश, प्रदीप गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें