फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिमान के हुक में फंसी ओएफटी केबल, रोकी

विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। झांसी से नई दिल्ली जा रही गतिमान एक्सप्रेस के हुक में ओएफटीसी (अल्टरनेटिव फ्रीक्वेंसी ट्रासमिशन केबल) फंस गई। केबल लटकने से गिट्टियां उछलने लगीं तब इसका पता चला। इस पर फरह के स्टेशन मास्टर की सूचना पर बाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को 20 मिनट तक रोका गया।
विज्ञापन


झांसी से नई दिल्ली को जा रही गतिमान एक्सप्रेस के हुक मेें आगरा निकलते ही सिग्नल कंट्रोल को लगी अल्टरनेटिव फीक्वेंसी ट्रांसमिशन केबल फंस गई थी। केबल लटकने से रेल लाइन की गिट्टियां तेज गति से उछलने लगीं। जब ट्रेन फरह रेलवे स्टेशन से गुजरी तो गिट्टियां उछलकर प्लेटफार्म तक आ गईं। इस पर फरह के स्टेशन मास्टर ने बाद रेलवे स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।

बाद रेलवे स्टेशन पर शाम 6:15 बजे ट्रेन को रोका और फंसी हुई केबल को हटाकर अलग किया। ट्रेन को 6:35 बजे रवाना कर दिया गया। इसके चलते ट्रेन आधे घंटे देरी से दिल्ली को रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें