फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को राशन का इंतजार, छह दिन से हड़ताल पर कोटेदार

विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा। कोटेदारों की हड़ताल के साथ जिले में गरीब को राशन की चिंता सताने लगी है। पिछले पांच दिन से कार्डधारक राशन की दुकान तक जाते हैं, लेकिन ताला लटका देखकर फिर वापस आ जाते हैं। इस समस्या का जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन


शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह की पांच तारीख से राशन का वितरण शुरू कर दिया जाता है। लेकिन इस माह चार सितंबर से ही कोटेदारों ने हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल प्रदेश में खाद्यान्न घोटाला सामने आने के बाद कोटेदारों के खिलाफ हुई रिपोर्ट और जांच के बाद शुरू हुई है। कोटेदारों के इस आंदोलन से जनपद के ही 4.5 लाख से अधिक परिवारों का राशन फंस गया है।

पांच सितंबर से होने वाला राशन का वितरण अब तक शुरू नहीं हो सका है। कोटेदारों की सभी दुकान बंद हैं। राशन के भरोसे रहने वाले हजारों परिवार तो इस स्थिति को देखकर परेशान हैं। जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि इस बार 10 सितंबर से राशन का वितरण शुरू होगा। इस दौरान जो स्थिति सामने आएगी, शासन के दिशा निर्देश पर अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन


शिकायतों को अनसुना न करें अधिकारी

नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में राज्य खाद्य आयोग की पूर्णपीठ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में जनपदीय समीक्षा की। जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वीएस वर्मा ने जनपद से जुड़े तथ्य आयोग के समक्ष रखे। खाद्यान्न घोटाले में कार्रवाई की प्रगति से भी अवगत कराया।

आयोग अध्यक्ष ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को गंभीरता से लिया। साफ कहा कि शिकायतों को अनसुना नहीं किया जाए। मौजूदा व्यवस्था में संसाधन बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पूर्ण पीठ के सदस्य डा. डीसी मिश्रा, डॉ. मोहम्मद इस्माइल खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें