फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। मजबूरन आमजन को डीजल और पेट्रोल तो डलवानी पड़ रही है, लेकिन वह बढ़ते दामों से नाखुश दिखाई दिए। इस संबंध में लोगों से बात करने पर उनका दर्द झलकता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान को छूते जा रहे हैं। आलम यह है कि वर्तमान में पेट्रोल के दाम 79.55 और डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं। इस संबंध में लोगों ने एक ही जवाब दिया कि सरकार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी करनी चाहिए। कुछ लोगों का कहना था कि दाम बढ़ने से आम इंसान पर ज्यादा फर्क पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चिंतित बाइक सवार ही दिखाई दिए।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल के दामों में सरकार को कमी करनी चाहिए। इससे मध्यम वर्ग के लोगों का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा रहा है।
रामऔतार सिंह, सुरजनपुर
सरकार को पेट्रोल और डीजलों की बढ़ती कीमतों पर भी ध्यान देना चाहिए। जब तक इस पर रोक नहीं लगेगी, महंगाई कम नहीं हो सकती है।
शिवम कुमार, राजा का बाग
तेल की कीमतें काफी बढ़ रही हैं। इन्हें कम करने की जरूरत है। जो लोग मध्यम वर्ग के हैं उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
चंद्रकांत सिंह, कचहरी रोड
कीमतें बढ़ने से जेब खर्च भी बढ़ गया है। पहले महीने का खर्चा 1500 रुपये का आता था। अब दो हजार का हो गया है।
मिथुन गुप्ता, पुलंदर बगिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें