शिकोहाबाद। किसी सिरफिरे ने जिलाधिकारी का फोटो लगाकर अपने फेसबुक नंबर से एक ग्राम प्रधान को धमकी भरा मैसेज भेजा। साथ ही प्रधान को भद्दी गालियां भी दीं। प्रधान ने डीएम अवगत कराया और शिकायती पत्र भी दिया।
ग्राम पंचायत भांडरी के प्रधान प्रवीन यादव ने डीएम को बताया कि 27 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर डीएम नेहा शर्मा के नाम से एक फेसबुक से मैसेज आया बाद में मैसेज भेजने वाले ने खुद को डीएम का सेक्रेटरी बताते हुए गालियां दीं। इतना ही नहीं प्रधान को घर से उठवा लेने की धमकी भी दी।
जब प्रधान ने इसकी डीएम से शिकायत की बात कही तो उसने खुद को डीएम का सेक्रेटरी बताया। डीएम ने प्रधान को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने तत्काल आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा कर धमकाने वाले का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।