फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर लगी रासुका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-औंछा। एक बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गई है। नौ जून को आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस समय आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नौ वर्षीय बालिका को आरोपी दीपचंद्र उर्फ दीपू दो जून 2018 की रात जामुन खिलाने के बहाने घर ले गया था।

वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दी थी। तीन जून की दोपहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा था। पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपी पर रासुका लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें