फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीजेड के आधार पर प्लान तैयार करेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। निगम अब टीटीजेड के आधार पर वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करने वाली दीर्घगामी योजनाएं तैयार करेगा। निगम के अधिकारियों को कमिश्नर ने बैठक में इस प्रकार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


ताज को प्रदूषण से बचाने के लिए निगम द्वारा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, ड्रेेनेज सिस्टम, सीवरेज और वाटर सप्लाई सिस्टम आदि के संबंध में विस्तारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। इन योजनाओं में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि प्रदूषण फैलाने वाली सभी इकाईयों में इस प्रकार की योजना तैयार की जाय जिसमें किसी भी प्रकार का वायु प्रदूषण ना हो।

यह निर्देश कमिश्नर के राम मोहन राव ने शुक्रवार को बैठक कर निगम अधिकारियों को दिए। इस बैठक में संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैठक में विजन डॉक्यूमेंट के आधार क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने वाली संस्था स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक में कासगंज, फिरोजाबाद, आगरा और भरतपुर के भी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें