फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी समिट में भाग लेने हस्तशिल्पी लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लखनऊ में शुक्रवार को ओडीओपी समिट का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए जिले के हस्तशिल्पी व लाभार्थियों को सुबह डीएम नेहा शर्मा व सीडीओ नेहा जैन ने बस को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे राष्ट्रपति ओडीओपी समिट का शुभारंभ करेंगे। शासन के निर्देश पर जिला उद्योग केंद्र द्वारा जिले के 35 हस्तशिल्पी व लाभार्थियों को लखनऊ ले जाने के लिए एसी बस का प्रबंध किया। जिला मुख्यालय पर डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा शर्मा ने सुबह हरी झंडी दिखाकर बस को लखनऊ रवाना किया।

बस के साथ उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त अमरेश कुमार पांडे, प्रशिक्षक शत्रुधन दिवाकर, वरिष्ठ सहायक अब्दुल मन्नान के अलावा सुरक्षा के लिए होमगार्ड्स को भेजा गया है। उपायुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि लखनऊ के साथ जिले में भी जिला मुख्यालय पर 10 बजे से कार्यक्रम होगा। इसमें प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। साथ ही जिले के 200 से अधिक निर्यातकों, उद्यमियों व हस्तशिल्पियों को प्रशिस्त पत्र प्रदान करने के साथ ओडीओपी योजना के तहत उद्यमियों को विभिन्न बैंक शाखाओं से ऋण स्वीकृति पत्र व चेक दि ए जाएंगे। सबप्लान योजना के अभ्यर्थियों को टूल किट्स भी प्रदान की जाएंगी।

मौके पर उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, सहायक आयुक्त अमरेश पांडे, सहायक प्रबंधक आरके पाठक, संदीप यादव, शत्रुधन दिवाकर, तरुण कुमार, अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें