फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने को टीटीजेड में हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने के संबंध में शनिवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक हुई। बैठक में सभी विभागों ने आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट तलब की गई।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एमसी मेहता द्वारा ताजमहल के रखरखाव में लापरवाही बरतने के संबंध में याचिका दाखिल की गई है। मंडलायुक्त के राममोहन राव सहित संबंधित विभागों ने सुप्रीम कोर्ट में हाजिर होकर अपने जवाब दाखिल कर दिए हैं। मामले में अभी 28 अगस्त को पुन: सुनवाई होनी है। इसके लिए टीटीजेड अथॉरिटी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गेल गैस लि., एआरटीओ, नगर निगम, वन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों से प्रदूषण कम करने के संबंध में जारी आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट मांगी गई।

उद्योग विभाग की ओर से सहायक आयुक्त अमरेश पांडे ने बताया कि फिरोजाबाद में कोयल से कोई इकाई संचालित नहीं हो रही है। 200 कांच इकाइयों का संचालन नेचुरल गैस से हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रभारी अधिकारी पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि उद्योग से होने वाले प्रदूषण की नियमित मॉनीटरिंग हो रही है। नगर निगम की ओर से बताया कि नाले से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए एसटीपी तैयार कराई जा रही है। नालों को टेपिंग के जरिए गंदा पानी एसटीपी में छोड़ा जाएगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में कार्रवाई चल रही है। इसी प्रकार अन्य विभागों ने भी अपनी-अपनी अनुपालन आख्या दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें