फिरोजाबाद। पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन से जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों के हजारों उपभोक्ताओं को सोमवार को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिसके चलते करीब 14 घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बंद रहेगी।
ईद के त्योहार से पूर्व पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन पर स्थापित 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। विद्युत विभाग ने पुराने ट्रांसफार्मर को लागू कराकर आपूर्ति सुचारू कर दी थी। अब विभाग के कंपनी से 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है। सोमवार को पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन पर सुबह आठ बजे से नए ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू होगा।
इसके चलते कैलाश नगर, महादेव नगर, ओम कालोनी, शीतल खां, कोहिनूर रोड, शीतल खां सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की सप्लाई देर रात तक बंद रहेगी। अवर अभियंता संदीप वर्मा ने बताया कि सबस्टेशन पर नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा, अत: सुबह आठ से रात दस बजे तक क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी।