फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटसेना क्षेत्र में बालक पर कुल्हाड़ी से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव पिलुआ ककरारा में खेत में गाय चले जाने पर दस वर्षीय बालक की पिटाई कर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल बालक को परिजन जिला अस्पताल लाए हैं। उसके पैर में काफी घाव है। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


गांव पिलुआ ककरारा निवासी सुरेशचंद्र का दस वर्षीय बेटा जोगेंद्र रविवार को गाय चराने खेतों की ओर गया था। बताते हैं तभी गांव के ही निवासी व्यक्ति के खेत में चली गई। इस पर उस बालक की पिटाई करने के साथ ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट एवं कुल्हाड़ी से हमला किए जाने के कारण बालक लहूलुहान हो गया।

जानकारी होते ही सुरेश मौके पर पहुंच गया। वह बालक को पहले घर पर लाया इसके बाद थाना मटसेना लेकर पहुंचा था। थाना पुलिस ने बालक को जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष मटसेना सुनील भारद्वाज ने कहा कि बालक जोगेंद्र पर किसी ने र्कोई हमला नहीं किया। बल्कि बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें