फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन के लिए गए दो लोग डूबे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
एटा। भागवत कथा के कलश का विसर्जन करने गंगा घाट गए लोगो में से छह लोग पानी में डूब गए। इसमें से चार लोगों को गोताखोरों ने निकाल लिया गया लेकिन दो युवकों को नहीं बचाया जा सका। देर शाम तक युवकों का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटई खुर्द में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया गया था। कथा समापन के बाद गांव से तीन ट्रैक्टर ट्राली में लोग कलश विसर्जन करने गए थे। फर्रुखाबाद के अटेनाघाट पर नहाते समय संतराम पुत्र राघव, अमित पुत्र रोशन, चंद्रशेखर पुत्र राजेंद्र पाल, चंद्रभान पुत्र मलिखान, अमित (18) पुत्र अनार सिंह और आमोद (10) पुत्र संतराम डूब गए।

जानकारी पर गोताखोरों ने गंगा में कूद गए और मशक्कत के बाद संतराम, अमित, चंद्रशेखर और चंद्रभान को पानी से निकाल लिया। वहीं अमित पुत्र अनारसिंह और आलोक का सुराग नहीं लग सका। देर शाम तक दोनों का सुराग नहीं लग सका। इधर, युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें