फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात फेरे लेकर सोमवार सुबह ससुराल विदा हुई शीतल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कासगंज। निजामपुर की चर्चित शादी में रविवार रात कड़ी चौकसी के बीच वैवाहिक रस्में कराई गईं। रात एक बजे जयमाला के कार्यक्रम के बाद फेरों की रस्में हुईं। सुबह आठ बजे दुल्हन शीतल की विदाई हुई। बाबुल के घर से शीतल पिया संजय के साथ अपनी ससुराल बसई रवाना हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने विदाई के साथ नवदंपती को हाथरस बॉर्डर तक सुरक्षा तक पहुंचाया।
विज्ञापन


दलित युवक संजय की बारात निजामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को निकाली गई। बारात ने बड़ी संख्या में बारातियों और घरातियों ने हिस्सा लिया। बारात सवा सात बजे दुल्हन के घर पहुंची। यहां वैवाहिक रस्में चलतीं रहीं। इसके बाद जनमासे में बारातियों को भोज कराया गया।

अधिकांश बाराती भोज के बाद रात में ही हाथरस बसई के लिए रवाना हो गएद्घ बारातियों को विदा करने के बाद रात 12 बजे जयमाला के मंच की सज्जा शुरू हुई और एक बजे जयमाला कार्यक्रम हुआ। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बार-बार वैवाहिक रस्मों को पूरा करने के लिए कह रहे थे, लेकिन सब कुछ धीमे-धीमे हुआ।
विज्ञापन


जयमाला के बाद फेरों की रस्में पूरी हुई। नवदंपती ने सात फेरों के वचन लिए और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। सुबह आठ बजे शीतल की विदाई की रस्म शुरू हुई। वह अपने परिजनों से विदा लेते हुए अपनी ससुराल के लिए रवाना हुए।

नवदंपती के साथ एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, कोतवाली निरीक्षक एके सिंह पुलिस टीम के साथ हाथरस बॉर्डर तक सुरक्षा में नवदंपती को छोड़ने गए। इसके बाद हाथरस पुलिस ने दंपती को सुरक्षा प्रदान की।

रातभर गांव में डटे रहे अफसर
कासगंज। निजामपुर में संजय और शीतल की शादी को लेकर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अफसर तनाव में थे। अफसर पूरे दिन ड्यूटी पर रहे। वहीं पूरी रात भी ड्यूटी करनी पड़ी। गांव की गतिविधियों पर उनकी नजर रही। देर रात एडीएम राकेश कुमार सिंह, एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम देवेंद्र प्रताप, सीओ गवेंद्र गौतम, सीओ प्रदीप कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। वे लगातार गांव में शीतल के घर के आस पास के इलाके में भ्रमण करते रहे। रात में फोर्स की ड्यूटियों में भी बदलाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें